कांग्रेस सरकार प्रदेश को लुटने मे लगी है, घंटा नाद से कांग्रेस सरकार को जगाएंगे – सांसद डामोर | Congress sarkar pradesh ko lutne main lagi hai

कांग्रेस सरकार प्रदेश को लुटने मे लगी है, घंटा नाद से कांग्रेस सरकार को जगाएंगे –  सांसद डामोर

कांग्रेस सरकार प्रदेश को लुटने मे लगी है, घंटा नाद से कांग्रेस सरकार को जगाएंगे –  सांसद डामोर

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद गुमानसिंह डामोर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के बीच जो अंतर कलह है वो बंदर बांट को लेकर है। किसी भी मंत्री का जनता के प्रति कोई ध्यान नहीं है। अगर उनका ध्यान है तो बंदर बांट को लेकर है। इस प्रदेश को कांग्रेस सरकार लूटने मे लगी है। सरकार के नुमाइंदों का जनता की ओर कोई ध्यान नहीं है । कांग्रेस सरकार द्वारा किसी भी किसान को दो लाख तक का कर्जा माफ नहीं किया गया । जब की किसान से ब्याज तक वसुला जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी कि सरकार ने किसी भी किसान से व्याज नहीं लिया था। जिरो परसेंट ब्याज पर कर्जा दिया था। लेकिन आज ब्याज वसुली के नोटीस किसानों को आ रहे है

कांग्रेस सरकार प्रदेश को लुटने मे गली है, घंटा नाद से कांग्रेस सरकार को जगाएंगे –  सांसद डामोर

श्री डामोर ने यह बात आज पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने आदिवासियों का शोषण किया है उनको गुमराह किया है। झूठ बोलकर वोट लिया है। अलिराजपुर, रतलाम झाबुआ मे कानून व्यवस्था नाम की चीज ही नहीं बची है। कांग्रेस के कार्यकर्ता अधिकारियों से लिगल ओर अनलिगत कार्य करवाते है। हमारे यहां जितने भी इनलिगल काम है वो चरम सीमा पर है। भश्टाचार का यह आलम है हमारे यहां तीन हजार शिक्षकों के पद खाली है ओर भारी भ्रश्टाचार हुआ है तबादलो मे कई स्कूलें शिक्षक विहीन हो गई है। ओर कई स्कूलों मे स्वीकृत पदों से अधिक षिक्षक है। वन मंत्री उमंग सिंघार का नाम लेते हुए डामोर ने कहा कि श्री सिंघार ने कहा था कि झाबुआ जिले ओर प्रदेश मे बहुत अवैध शराब बिक रही है,।

कांग्रेस का आदिवासियों से छलावा।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित एक समारोह मे ग्रामीणों को वितरित बर्तनों मे हुए भ्रश्टाचार का अरोप लगाते हुए सांसद श्री डामोर ने कहा कि जो बर्तन यहां आठ से दस हजार से कम किमत मे मिलते है वहीं बर्तन पच्चीस हजार मे खरीदे गए है। इस बंदर बांट मे नीचे से लेकर उपर (भोपाल ) तक सभी शामिल है। श्री डामोर ने पत्रकारों को बर्तन दिखाते हएु कहा कि इस तरह के बर्तन बांट कर कांग्रेस आदिवासियों के साथ छलावा कर रही है। मोदी सरकार के सो दिन कि उपलब्धियों के बारे मे उन्होने कहा कि सबसे बडी चुनोती तीन तलाक ओर कष्मीर से धारा 35ए ओर 370 को हटाना था जिसे मोदी सरकार ने पूरा करके दिखाया। यह चुनोति भरा काम था जो मोदीजी ने कर दिखाया। जम्मु कष्मीर मे विकास की गंगा बहाने का काम होगा। अब सही मायने मे कष्मीर से कन्याकुमारी एक है।

गधे को लेकर कोई नहीं घुमता।

कांग्रेस के पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया द्वारा श्री डामोर पर विधानसभा मे मोबाईल चलाए जाने ओर नांदिया (नंदी ) जैसे कटाक्ष किए जाने के सवाल का जवाब देते हुए श्री डामोर ने कहा कि मीडिया से जुडे रहने के लिए हमें मोबाईल चलाना पडता है। जिसका दिमाग चलता है वहीं मोबाईल  चला सकता है। मोबाईल चलाना भी इतना आसान नहीं है। हर कोई चला नहीं सकता। भूरियाजी ने सही कहा कि भाजपा वाले गुमानसिंह को नांदिया (नंदी) जैसा लेकर घुमते है। मुझे खुशी है कि भूरियाजी ने मुझे भगवान शिव का वाहन तो समझा। श्री डामोर ने कहा कि गधे को लेकर कोई नहीं घुमता। नांदिये को लेकर ही घुम सकते है।  ओर गधे को लेकर कोई नहीं घुम सकता।

जयस कांग्रेस की (बी) टीम।

जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस)  के बारे मे पूछे गए एक सवाल के जवाब मे श्री डामोर ने कहा कि जयस सामाजिक संगठन था उसका उददेश्य आदिवासी समाज को मजबूत बनाने का था। आदिवासी समाज की कुरूतियां दूर करना के काम था। लेकिन एक गैर राजनैतिक संगठन को राजनैतिक संगठन बना दिया। उन्होने सवाल किया कि हीरालाल अलावा अगर जयस के कार्यकर्ता थे तो कांग्रेस की सदस्यता लेने की जरूरत क्या थी ? अगर चुनाव लडने की जरूरत होती तो जयस से चुनाव लडते। अब ऐसा लगता है कि जयस कांग्रेस की बी टीम है यह कांग्रेस को अंदर से मजबूत करती है। हीरालाल अलावा चुनाव लडने के पहले राहुल गांधी ओर कांग्रेस के कई नेताओं से मिल।

घंटा नाद से सरकार को जगाना।

भाजपा के प्रदेश व्यापी घंटा नाद कार्यक्रम के बारे मे उन्होने कहा कि कांग्रेस नींद मे सोई सरकार है ओर जनता परेशान हो रही है। इसलिए भाजपा ने निर्णय लिया है कि हम घंटा थाली बजाते कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे। ओर पूर्ण नींद मे सोई सरकार को जगाने का प्रयास करेंगे। ताकि प्रशासन ओर शासन जनता की परेशानियों पर ध्यान दे सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post