श्री देवधर्म राज नवदुर्गा महोत्सव समिति एवं राजवाड़ा मित्र मंडल द्वारा इस वर्ष 34 वां नवरात्रि महोत्सव का आयोजन 29 सितंबर से | Shri devdharm raj durga mahotsav samiti or rajwada mitr mandal

श्री देवधर्म राज नवदुर्गा महोत्सव समिति एवं राजवाड़ा मित्र मंडल द्वारा इस वर्ष 34 वां नवरात्रि महोत्सव का आयोजन 29 सितंबर से, राजवाड़ा पर अहमदाबाद (गुजरात) के कलाकार आकर्षक गरबों से बाधेंगे समां


श्री देवधर्म राज नवदुर्गा महोत्सव समिति एवं राजवाड़ा मित्र मंडल द्वारा इस वर्ष 34 वां नवरात्रि महोत्सव का आयोजन 29 सितंबर से


पाॅलिथीन मुक्त झाबुआ रहेगी विशेष थीम




झाबुआ (अली असगर बोहरा) - श्री देवधर्म राज नवदुर्गा महोत्सव समिति एवं राजवाड़ा मित्र मंडल द्वारा इस वर्ष 34वां नवरात्रि महोत्सव पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। 29 सितंबर को भव्य शोभायात्रा निकालकर माताजी की प्रतिमा की श्री देव धर्म राज मंदिर में स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही यहां 9 दिनों तक रात्रि में गरबा रास होंगे। विषेष आकर्षण में अहमदाबाद (गुजरात) के 50 सदस्यीय दल द्वारा प्रतिदिन आकर्षक गरबों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस बार आयोजक मंडल की विषेष थीम सामाजिक साराकोर के तहत ‘पाॅलिथीन मुक्त झाबुआ’ पर रहेगी। सभी आयोजन राजवाड़ा मित्र मंडल के संरक्षक बृजेन्द्र चून्नू शर्मा (समाजसेवी) के मार्ग दर्शन में होंगे।


जानकारी देते हुए राजवाड़ा मित्र मंडल के अध्यक्ष लाखनसिंह सोलंकी एवं कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र कांसवा ने बताया कि शारदेय नवरात्रि के प्रथम दिन 29 सितंबर, रविवार को सुबह 10 बजे राजवाड़ा चैक से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें विषेष आकर्षण नासिक के ढोल के साथ अद्भुत करतब प्रदर्शन भी होगा। विशेष वाहन पर बड़ौदा (गुजरात) से तैयार कर बुलवाई गई मां जगदम्बे की सुंदर प्रतिमा विराजमान रहेगी। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होने के बाद प्रतिमा स्थापना देवधर्म राज मंदिर में की जाएगी, जहां प्रतिदिन माताजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगेगी। इसके साथ ही प्रतिदिन रात्रि 9 से 12 बजे तक राजवाड़ा पर गरबों का आयोजन होगा। राजवाड़ा पर 9 दिनों तक गरबो खेलने एवं देखने वालों का जमवाड़ा होने के साथ ही विषेष प्रस्तुति अहमदाबाद (गुजरात) के दल में शामिल युवक-युवतियों की रहेगी। 6 अक्टूबर को अष्टमी पर दोपहर 3 बजे से श्री देव धर्म राज मंदिर पर हवन का आयोजन होगा। 8 अक्टूबर दषमी पर सुबह 7 बजे चल समारोह निकालकर रंगपुरा अनास नदी पर प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।

‘पाॅलिथीन मुक्त झाबुआ’ रहेगी विषेष थीम

समिति के वरिष्ठ जितेन्द्र पटेल एवं गोपाल नीमा ने बताया कि इस बार राजवाड़ा मित्र मंडल की विषेष थीम ‘पाॅलिथीन मुक्त झाबुआ रहेगी’, चूंकि 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से केंद्र सरकार द्वारा संपूर्ण देश में पाॅलिथीन बेन किया जा रहा है। इसी क्रम में झाबुआ शहर को भी पाॅलिथीन मुक्त बनाने के लिए सामाजिक सारोकार की दृष्टि से राजवाड़ा मित्र मंडल द्वारा इस दौरान विषेष अभियान संचालित किया जाएगा। जिसमें लोगों से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं कपड़े की थैली उपयोग करने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

दूधिया रोशनी से नहाएगा राजवाड़ा

समिति सचिव अजय सोनी ने जानकारी दी कि शारदेय नवरात्रि के दौरान राजवाड़ा पर आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जाएगी। इस बार राजवाड़ा महल पर दूधिया रोशनी के साथ पांडाल पर भी डिजिटल विद्युत सज्जा कर पूरे राजवाड़ा को रोषनी से जगमग किया जाएगा।

13 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया जाएगा

समिति के सक्रिय युवा सदस्य अंकुष कांठी के अनुसार 13 अक्टूबर को राजवाड़ा पर शरद पूर्णिमा उत्सव मनाते हुए रात्रि 10 से 12 बजे तक गरबों का आयोजन होगा। इस दौरान गरबा खेलने वालों के उत्सावर्धन हेतु फेमस सेलिब्रेटी को भी आमंत्रित किया जाएगा। रात 12 बजे महाआरती कर महा-प्रसादी का आयोजन होगा।

आयोजन को सफल बनाने की अपील

श्री देवधर्म राज नवदुर्गा महोत्सव समिति एवं राजवाड़ा मित्र मंडल के उपाध्यक्ष अनूप सोनी, संजय कटकानी, देवेन्द्रसिंह चैहान, निलेश कटारा, बंटी ब्रजवासी, गोपाल सोनी, पंकज चैहान, अमित कांठी, प्रमोद परमार, दीपक भंडारी, गौतम त्रिवेदी, भावेष सोलंकी भाऊ आदि ने शोभायात्रा एवं 9 दिनों तक होने वाले गरबा रास का अधिकाधिक संख्या में पधारकर आनंद लेने एवं आयोजन को भव्य रूप प्रदान करने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post