सेल्फी लेने के दौरान युवक का मौत से हुआ सामना
बडवाह (गोविंद शर्मा) - मध्यप्रदेश खरगोन के सिरवेल मे महाराष्ट्र से महादेव के दर्शन करने पहुचा युवक झरने को सेल्फी मे केद करने के दौरान गहरे कुंड मे नीचे जा गिरा।
खरगोन के सिरवेल में सतपुडा की सुंदर वादियो मे स्थित सिरवेल महादेव मे कुंदा नंदी के उदगम स्थल से निकलने वाले झरने के सुंदर नजारे को देखने के लिये सैकड़ों लोग पहुचकर फोटोग्राफी के साथ सेल्फी लेते है। महाराष्ट्र से पहुचे एक युवक द्वारा झरने की सेल्फी लेने के दौरान चट्टान से फिसलकर नीचे नदी मे जा गिरा, जिसके बाद वहा अफरा तफरी मच गई। स्थल पर मौजूद भाजपा के मिडिया प्रभारी प्रकाश भावसार सहित लोगो की सुझ बुझ से तत्काल रस्सा बुलवाकर युवको निकलकर उसकी जान बचाई गई।