स्कूल से घर जा रही बच्ची को बाइक सवार ने टक्कर मारी
मुरैना (संजय दीक्षित) - सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पीपलवाली वाली माता के पास बाइक सवार ने घर जा रही मासूम बच्ची को टक्कर मार दी।टक्कर लगने से घायल बच्च्ची को समाजसेवी हेमू पंडित ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं।जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 12 बजे नैना वर्मा पुत्री सोनू वर्मा उम्र 5 वर्ष नि पीपल वाली माता अपने घर स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी तभी बाइक सवार ने तेज रफ्तार से बच्ची में टक्कर मार दी।जिससे बच्च्ची बुरी तरह लहू लहान हो गयी।तभी समाजसेवी हेमू पंडित ने घायल बच्च्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद मासूम बच्ची को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
Tags
murena
