सर्पदंश से गयी निर्मला की जान, स्वास्थ्य केंद्र में तोड़ा दम | Sarpdansh se gai nirmala ki jaan

सर्पदंश से गयी निर्मला की जान, स्वास्थ्य केंद्र में तोड़ा दम

सर्पदंश से  गयी  निर्मला  की जान, स्वास्थ्य केंद्र में तोड़ा दम

पेटलावद (मनीष कुमट) - क्षेत्र में बारिश के चलते जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बड़ गया है। जहरीले सांप के काटने से आज एक ओर महिला की जान गई है। कल अमरगढ़ निवासी महिला की सर्पदंश से जान गई थी, आज एक ओर महिला को सांप ने काट लिया है जिससे महिला की मौत हो गई है। परिजनों से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम खोखरिया (गुणावद) निवासी निर्मला पति राकेश मावी को कल दोपहर अपने खेत पर घास काटते समय सांप ने काट लिया था। जिससे उसकी तबियत बिगड़ी ओर परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र पेटलावद लेकर पहुचे जंहा महिला ने दम तोड़ दिया। महिला पोस्टमार्टम पेटलावद में किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post