साहित्यकार भेरूसिंह चौहान ‘तरंग’ कवि भूषण से सम्मानित | Sahityakar bheru singh chouhan tarang kabi bhushan se sammanit

साहित्यकार भेरूसिंह चौहान ‘तरंग’ कवि भूषण से सम्मानित

साहित्यकार भेरूसिंह चौहान ‘तरंग’ कवि भूषण से सम्मानित

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - अखिल भारतीय साहित्य परिषद् मालवा प्रांत द्वारा 30 जून 2019, रविवार को प्रथम अखिल भारतीय मालवांचल ऑन लाईन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

जिसमें झाबुआ से साहित्कार एवं कवि भेरूसिंह चौहान ‘तरंग’ ने सहभागिता कर अपनी अनुपम प्रस्तुति से कवि सम्मेलन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया। अभा साहित्य परिषद् द्वारा उनके यषस्वी होने की कामना करते हुए श्री चौहान को कवि भूषण सम्मान से सम्मानित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें जिले के साहित्कारों, गणमान्य नागरिकों एवं इष्ट मित्रों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post