पुलिस आम जनता की सहयोगी हैं : टी आई सुश्री पुजा शर्मा
पेटलावद (मनीष कुमट) - श्रेयस हायर सेकेंडरी स्कूल में रायपुरिया थाने कि टी. आई. सुश्री पूजा शर्मा को "नारी सुरक्षा" का महत्व बताने हेतु आमंत्रित किया गया। विद्यालय की सह संचालिका श्री मति समीक्षा भट्ट ने सुश्री शर्मा का पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत किया। अपने उद्दबोधन में सुश्री शर्मा ने पुलिस को आम जनता का सहयोगी बताते हुए विद्यार्थियों को नशीली दवाइयों एवम् अन्य नशीले पदार्थो से दूर रहने का संकल्प करवाया। म.प्र. पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "प्रतिकार कार्यक्रम" के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। साथ ही "पाक्सौ एक्ट", छात्राओं को आत्मरक्षा एवम् सुरक्षित रहने के उपायों को समझाया। बच्चो द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी कानून और पुलिस संबंधित जिज्ञासा का समाधान किया। सुश्री शर्मा ने विद्यार्थियों एवं शैक्षणिक स्टाफ को भरपूर सराहा। विद्यालय प्राचार्य श्री कृष्णसिह राठौर ने सुश्री शर्मा के विद्यालय आगमन एवम् विद्यार्थियों से रूबरू होने के लिए आभार प्रकट किया।
Tags
jhabua
