नील गाय की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल
मुरैना (संजय दीक्षित) - मुरैना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-3 पर देवरी गॉव और पिपरसेवा मोड़ पर नील गाय से बाइक अचानक टकरा गयी। जिससे बाइक पर सवार पति पत्नी और बच्चे बुरी तरह घायल हो गए।जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 1 बजे बाइक पर सवार वनवारी पत्नी पूनम माहौर उम्र 25 नि कासखेड़ा मुरैना से बच्चों का आधार कार्ड बनवा कर अपने गांव कासखेड़ा के लिए जा रहे थे तभी अचानक नील गाय से बाइक टकरा गयी।जिससे बाइक पर सवार पति पत्नी और बच्चे घायल हो गये।सभी घायलों को 100 डायल की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।
Tags
murena