नेशनल लोक अदालत को लेकर पेटलावद न्यायालय में हुई बैठक आयोजित | National lok adalat ko lekar petlawad nyayalay main hui bethak ayojit

नेशनल लोक अदालत को लेकर पेटलावद न्यायालय में हुई बैठक आयोजित

नेशनल लोक अदालत को लेकर पेटलावद न्यायालय में हुई बैठक आयोजित

पेटलावद (मनीष कुमट) - आगामी 14 सितम्बर शनिवार को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में जिला जज अशोक कुमार तीवारी के निर्देश पर अपर जिला जज किसना अतुलकर झाबुआ व पेटलावद अपर जिला जज जेसी राठौर की अध्यक्षता में गुरूवार को पेटलावद न्यायालय में अभिभाषकों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए न्यायाधीशगणों ने बताया कि आगामी 14 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, इस लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण आपसी समझोते के आधार करवाने के लिए पक्षकारों को प्रेरित किया जाए। साथ हीं इस लोक अदालत में पेटलावद अभिभाषक संघ हमेशा की तरह अपनी महत्वपूर्ण भुमिका निभाते हुए सहयोेग करे। बैठक को न्यायाधीश संजिव कटारें व सुर्यपालसिंह राठौर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरूआत में अभिभाषक संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र शाह ने सभी न्यायाधीशों का स्वागत किया। इसके पूर्व बुधवार को भी एक बैठक अपर जिला जज जेसी राठौर के द्वारा ली गई थी। बैठक को वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्ष विनोद पुरोहित, राजेन्द्र चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया।

यह रहे मोजुद

बैठक इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अमृतलाल वोहरा, अरूण शर्मा, बीएल परमार, राजेन्द्र मोन्नत, अनिल कुमार देवड़ा, उपाध्यक्ष कैलाश चैैधरी, सचिव बलदेवसिंह राठौर, राहिल रजा मंसुरी, मनोज पुरोहित, लक्ष्मीनारायण बैरागी, जितेन्द्र जायसवाल, निलेश कुशवाह, रविराज पुरोहित, राजेश यादव, मनिष गवली, विजेन्द्र जादोन, संजय राठौड़, दिपक बैरागी, दुर्गेश पाटीदार, रूपम पटवा, साहिल रजा मसुंरी, देवीसिंह बामनिया, खुशाल हिहोर, कमलेश प्रजापति, संजय भायल, ईश्वर, सहायक लोक अभियोजन अधिकारी पीएल चैहान, सुरेश जामोद, मीरा चैधरी अधिवक्तागण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अविनाश उपाध्याय अधिवक्ता ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post