मेघनगर की माटी में जन्मा मुंबई में बना कलाकार | Meghnagar ki maati main janma mumbai main bana kalakar

मेघनगर की माटी में जन्मा मुंबई में बना कलाकार

मेघनगर की माटी में जन्मा मुंबई में बना कलाकार

मेघनगर (जियाउल हक कादरी) - कहते हैं जिस व्यक्ति में प्रतिभा होती है उसे कभी कोई पीछे नहीं छोड़ सकता ऐसा ही हुआ मेघनगर में जन्मे धर्मेंद्र पंचाल जिसमें बचपन से ही एक कलाकार बनने की चाहत थी जिसको लेकर धर्मेंद्र पंचाल ने बचपन से ही अपने इसमें छुपे कलाकार को पहचान कर अपनी प्रतिभा को कई छोटे-छोटे स्टेज पर सामने लाया और धीरे धीरे कई यूट्यूब पर होने वाले छोटे-छोटे शो में अपनी प्रतिभा को दिखाया। उनकी इस प्रतिभा को देखकर स्टार भारत पर प्रसारित होने वाला मुस्कान सीरियल के डायरेक्टर ने धर्मेंद्र पंचाल को अपने सीरियल में पुलिसकर्मी का रोल ऑफर किया जिसे धर्मेंद्र पंचायत द्वारा स्वीकार करते हुए आज स्टार भारत पर आने वाले मुस्कान सीरियल में बखूबी अपने पुलिसकर्मी रोल को निभा रहे हैं। जिसे देख कर धर्मेंद्र पंचाल के परिवार वाले एवं मित्रगण काफी खुश होकर धर्मेंद्र पंचाल को बधाइयां दे रहे हैं और कामना कर रहे कि धर्मेंद्र इसी तरह अपनी कामयाबी को ऊंचाई पर ले जाएं और अपने शहर मेघनगर और परिवार का नाम रोशन करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post