बीती रात चोरों ने दाऊजी मन्दिर को बनाया निशाना,छत्र ,बाँसुरी और दानपेटी मिली गायब| mandir me chori

मुरेना (संजय दीक्षित )  -  चोरों ने बीती रात  मुरैना गाँव मे स्थित दाऊजी मंदिर  में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है ।

बीती रात चोरों ने दाऊजी मन्दिर को बनाया निशाना,छत्र ,बाँसुरी और दानपेटी मिली गायब| mandir me chori


इस वारदात में चोरों ने मंदिर की दानपेटी,छत्र और बांसुरी को चुरा कर ले गए हैं। चोरों ने मंदिर में रखी दान पेटी का ताला तोड़कर उसको खेतों में पटक कर भाग गए और उसमें रखे पैसे निकाल कर ले गए। जानकारी के अनुसार मुरैना गांव में स्थित दाऊजी के मंदिर से बीती रात अज्ञात चोर दान पेटी व दाऊजी महाराज की प्रतिमा के ऊपर लगे तीन छत्र निकाल कर ले गए।चोरों ने  दाऊजी मंदिर की खिड़की को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और मंदिर में रखा चाँदी का सामान और दान पेटी उठाकर ले गए।छत्र और बाँसुरी भी चाँदी की बताई गई हैं।मंदिर में  पूजा करने के लिए सुबह पुजारी अंदर  गया तो देखा कि मन्दिर की खिड़की टूटी हुई पड़ी है और छत्र, बांसुरी और दान पेटी गायब हैं।पुजारी ने तुरन्त चोरी की घटना के बारे में ग्रामीणों को बताया और सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर देखा तो छत्र ,बाँसुरी और दान पेटी गायब थी।जब खेतों में जाकर देखा तो  पास के खेत मे दान पेटी खाली पड़ी हुई थी।चोरों ने उसमे से पैसे निकाल कर खेतों में फेंक दिया और भाग गए।इससे पूर्व जैन मंदिरों से मूर्तियां चुराकर ले जाने वाले चोरों को पुलिस ने अभी तक नही पकड़ सकी की चोरों ने बीती रात दाऊजी मन्दिर को भी निशाना बना दिया।फिलहाल पुलिस ने जाँच पड़ताल के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।।                            

मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट।

Post a Comment

0 Comments