सकल व्यापारी संघ ने परंपरागत तरीके से मनाया स्वतंत्रता दिवस

सकल व्यापारी संघ ने परंपरागत तरीके से मनाया स्वतंत्रता दिवस

सकल व्यापारी संघ ने परंपरागत तरीके से मनाया स्वतंत्रता दिवस

भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने किया झाबुआ राजवाड़ा चोक पर झंडा वंदन

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - संपूर्ण भारत देश के साथ राजधानी भोपाल समेत पश्चिमी मध्यप्रदेश के साथ झाबुआ शहर में भी सकल व्यापारी संघ ने परंपरागत तरीके व हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस की 73 वी वर्षगांठ का आयोजन धूमधाम से आयोजित किया गया। सकल व्यापारी संघ के अध्यक्ष नीरज राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः झाबुआ के मुख्य मार्गो पर भारत माता की जयघोष, वंदे मातरम के नारों की गूंज के साथ प्रभातफेरी निकाली गई।प्रभातफेरी का स्वागत हर गली मोहल्ले में पुष्प वर्षा कर किया गया।प्रभातफेरी में विशेष आकर्षण का केंद्र बोहरा समाज का म्यूजिक ईजी बैंड रहा जिन्होंने एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीत संगीत की प्रस्तुति प्रभात फेरी में दी। तत्पश्चात सुबह 8:30 बजे राजवाड़ा चौक पर झाबुआ सकल व्यापारी संघ के तत्वधान में झंडा वंदन आयोजन के मुख्य अतिथि भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन द्वारा झंडा वंदन किया गया। झंडा वंदन के तत्पश्चात एक निजी गार्डन में देश भक्ति सांस्कृतिक व शुभकामना संदेश का आयोजन रखा गया। 
सकल व्यापारी संघ ने परंपरागत तरीके से मनाया स्वतंत्रता दिवस

उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, विशेष अतिथि के रूप में बोहरा समाज के नूरुद्दीन भाई पेटोल वाला जैन स्थानक सघ के प्रवीण रुनवाल, भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक सलीम शेरनी,व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं सचिव नीरज राठौर, भारतीय पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष संदीप जैन राजरत्न रहे।सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियो द्वारा  मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्वलन किया गया।तत्पश्चात महिला इकाई द्वारा एक शानदार देशभक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई जिसने सभी उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। मंचासीन अतिथियों द्वारा देश की आजादी एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत देश की अखंडता एकता भाईचारे पर अपने विचार व्यक्त किए। उक्त आयोजन में भारतीय पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष संदीप जेन राजरत्न का सम्मान किया गया।इस अवसर पर नगर के सकल व्यापारी संघ के सेकड़ो सदस्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक सहित झाबुआ अलीराजपुर जिले के पत्रकार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन सकल व्यापारी संघ के नितेश कोठारी एवं आभार पंकज मोगरा ने माना। कार्यक्रम समाप्ति के बाद सभी को स्वल्पाहार लिया।

सकल व्यापारी संघ ने परंपरागत तरीके से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Post a Comment

Previous Post Next Post