मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा कैबिनेट मंत्री श्री पटवारी को दी बधाई
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - 2019 के सर्वे में फेम इंडिया मैगजीन के सर्वे फेम एजेंसी एशिया के साथ संयुक्त रूप से व्यक्तित्व छवि कार्यक्षमता प्रभाव विभाग की समाज दूरदर्शिता लोकप्रियता और कार्यशैली व कार्य के परिणाम जैसे 8 बिंदुओं पर देश के तमाम राज्यों के मंत्रियों का विभिन्न श्रेणी में आकलन किया गया है। जिसमें पूरे देश में 21 मंत्रियों का नाम आया है।
इसी में मध्य प्रदेश के कर्मठ युवा ऊर्जावान मंत्री मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी को सराहनीय कार्य करने के आधार पर रेटिंग दी गई है ।मध्यप्रदेश में मात्र एक ही मंत्री ऐसे बुलंदी पाई है' इसके लिए धार जिला कांग्रेश आजा विभाग के अध्यक्ष डॉ एसआर गोयल मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव कविता द्विवेदी डॉ हेमंत हीरो ले आनंदराम करौले शहर कांग्रेस अध्यक्ष पिंटू जायसवाल प्रेम पाटीदार छगनलाल पथरिया जीवन निनामा अर्पित नागर महेश गोयल सहीत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री जीतू पटवारी को बधाई शुभकामनाएं दी।