भव्य शोभायात्रा के साथ शिव महापुराण अमर कथा का श्रीगणेश
सौंसर/छिन्दवाड़ा (गयाप्रसाद सोनी) - भव्य शोभायात्रा के साथ शिव महापुराण अमर कथा का आज सौंसर के राठी जिनिंग ग्राउंड सिविल लाईन में श्रीगणेश हुआ. आज प्रथम दिन की शिवमहापुराण कथा में बालयोगी महामण्डलेश्वर आचार्य श्री स्वामी सत्यात्मानंद गिरी जी महाराज ने शिव कथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि, यह दिगंबर की कथा हैं और हम सभी यहां उपस्थित श्रोता एवं वक्ता सभी श्वेताम्बर है।
आज श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना के साथ शिव महापुराण ग्रंथ की बालयोगी महामण्डलेश्वर आचार्य श्री स्वामी सत्यात्मानंद गिरी जी महाराज इनके प्रमुख उपस्थिति में भव्य शोभायात्रा निकली जो नगर भ्रमण करते हुए कथा प्रवचन पंडाल पहुंची. शोभायात्रा में नगर पालिका परिषद सौंसर के पूर्व अध्यक्ष संजय राठी, अर्ध नारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर मोहगांव हवेली के पूर्व अध्यक्ष डॉ गोपाल वंजारी, पूर्व नपा उपाध्यक्ष सुनील भानगे, इंदु डागा, रमनलाल माहेश्वरी, नपा सभापति आनंद भाई कलम्बे आदि सपत्निक उपस्थित थे।
आज प्रथम दिन की शिवमहापुराण अमर कथा का रसपान कराते हुए बालयोगी महामण्डलेश्वर आचार्य श्री स्वामी सत्यात्मानंद गिरी जी महाराज ने शिव महापुराण कथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि, यह कथा श्वेतांबर की नहीं, दिगंबर की हैं. श्रीमद् भागवत कथा, श्रीराम कथा आदि सभी कथाएं श्वेतांबर भगवान की हैं. किंतु यह सभी भगवान मूल में दिगंबर ही तो प्रकट हुए हैं. मैं वक्ता और आप श्रोता हम सभी दिगंबर ही पैदा हुए हैं, दुनिया ने हमें कपड़े पहनाकर श्वेतांबर बनाया गया है।
महाराजश्री शिव महापुराण अमर कथा का का महात्म्य बताते हुए कहा कि जहां यह कथा का आयोजन, पारायण, वाचन होता हैं वहां वह समय महाशिवरात्री जैसा होता हैं।
प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण एवं अभिषेक
दोपहर 3 बजे से सायं 6:30 बजे तक शिव महापुराण अमर कथा शुरू है
Tags
chhindwada