आंगनवाड़ी में मनाया जन्माष्टमी पर्व | Anganwadi main manaya janmashtmi parv

आंगनवाड़ी में मनाया जन्माष्टमी पर्व

आंगनवाड़ी में मनाया जन्माष्टमी पर्व

गंधवानी (महेश सिसोदिया) - ग्राम पंचायत गंधवानी की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने मिलकर आज आंगनवाड़ी में जन्माष्टमी पर्व मनाया। आंगनवाड़ी में बच्चो की उपस्तिथि को बढ़ाने के लिए किए गए इस कार्यक्रम में बच्चो तथा उनके पालको ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। नन्हे मुन्ने बच्चे कृष्ण तथा गोपियों की वेशभूषा में आंगनवाड़ी पहुचे तथा पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने बच्चो के माता पिता को श्री कृष्ण के पोष्टिक आहार की जानकारी दी।  इस अवसर पर गंधवानी सदरबाजार आंगनवाड़ी  के हृदय पाटनी को बाल गोविंदा बनाया गया था। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा जैन , किरण शर्मा, चंद्रमणि शर्मा, तथा अनिता सूर्यवंशी उपस्थित रही तथा उक्त कार्यक्रम सम्पन्न करवाया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post