आंबापाड़ा सेमरी तालाब की पुलिया से बह गया एक युवक | Ambapada semri talab ki puliya se bah gaya ek yuvak

आंबापाड़ा सेमरी तालाब की पुलिया से बह गया एक युवक

आंबापाड़ा सेमरी तालाब की पुलिया से बह गया एक युवक देखें पूरी खबर

झकनावदा (राकेश लछेटा) - ग्राम आंबापाड़ा स्थित सेमरी तालाब के समीपस्थ बनी पुलिया से सोनू पिता लक्ष्मण डामोर उम्र 18 वर्ष अपने खेत से अपने तीन दोस्तों के साथ हाथ पकड़कर पैदल अपने घर की ओर आ रहा था तभी पुल पर पानी का तेज बहाव होने के चलते सोनू का हाथ अपने तीन दोस्तों के हाथ से छूट गया जिससे तालाब के नाले में बहकर चला गया उक्त सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी है वहीं ग्रामीणों द्वारा सोनू की पानी में तलाश जारी है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post