भव्य चल समारोह 2 सितंबर को | Bhavy chal samaroh 2 September ko

भव्य चल समारोह 2 सितंबर को

भव्य चल समारोह 2 सितंबर को

मेघनगर (जिया उल हक कादरी) - आने वाले दिनों में बच्चों के लिये खास तो बड़ो के लिये आपसी मेलजोल बड़ाने वाला त्योहार गणेश उत्सव शुरू होने वाला है जिसमें पूजा, आराधना, आरती के साथ फूल मस्ती ओर धमाल शुरू हो जायेगी गणपति बप्पा की जगह जगह धूम रहेगी मेघनगर में इस बार भी गोकुल ग्रुप का भव्य चल समारोह 2 सितंबर को बाफना फ़ाइबर से शुरू हो कर स्थानीय पेट्रोल पंप के पास भव्य पंडाल में बप्पा विराजएँगे ग्रुप के रोहित झामर, अभीनंदन नान्देचा, प्रकाश प्रजापति ने बताया कि इस बार मशहूर आदीवासी लोक गीत गायक अर्जुन आर मेड़ा इस चल समारोह में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे नीमाड की फेमस डांस पार्टी डी. जे. राज ओर बच्चों के लिये मिक्की, छोटा भीम, मोटू पतलू जेसे कई आकर्षक कार्टून भी रहेंगे संगीत में नासिक ताशा पार्टी के साथ बेड भी रहेंगे चल समारोह में मोहल्ले के रहवासीयो के साथ सामाजिक कार्यकर्ता ओर अतिथियों का भी जमावाड़ा होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post