नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर से जाटव समाज ने रविदास मंदिर में डॉ.अम्बेडकर,गौतम बुद्ध की प्रतिमा व बाउण्ड्री बाल निर्माण की मांग की

नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर से जाटव समाज ने रविदास मंदिर में डॉ.अम्बेडकर,गौतम बुद्ध की प्रतिमा व बाउण्ड्री बाल निर्माण की मांग की

सीहोर - स्थानीय अनुसचित जाति बाहुल्य वार्ड क्रं. 11 सीहोर के जाटव समाज एवं नागरिकों ने एकत्रित होकर संत शिरोमणि रविदास मंदिर में डॉ.अम्बेडकर व भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा लगाने तथा बाउण्ड्री बाल निर्माण को लेकर नरेन्द्र खंगराले जाटव दलित चिंतक के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही शमशान घाट के चौकिदार बबलु मैकेनिक के अनायश निधन पश्चात उनके भाई रवि जाटव को नगर पालिका परिषद के द्वारा चौकिदार की नौकरी प्रदान किये जाने की मांग की गई तथा मुरली ग्राम के शमशान घाट में 15 फिट चौड़ा एवं 200 फिट लम्बा सिमेंट कांक्रिट निर्माण कराये जाने की मांग की गई। स्थानीय नागरिकों द्वारा श्री राठौर को समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि रविदास मंदिर प्रांगण में आवार कुत्ते मवेशियों के द्वारा गंदगी करने से पूजा पाठ में बहुत परेशानियों का सामने करना पड़ता है एवं दलितों के आस्था के केन्द्र पूज्य संविधान निर्माता डॉ.अम्बेडकर व भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा नही होने के कारण बुद्धिष्ट समाज उक्त मांग करने के लिये मजबूर हैं। इस अवसर पर नपाध्यक्ष द्वारा प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही उक्त समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से नगर पालिका परिषद द्वारा कराया जावेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से तत्कालीन पार्षद आरती नरेन्द्र खंगराले जाटव, समाज अध्यक्ष मनोज फरेला, सचिव सन्नी जाटव, उपाध्यक्ष हितेन्द्र कचनेरिया, प्रवक्ता नरेन्द्र बनवैया, जयराम जाटव, धन्नालाल परचौले, भगवत सिलावट, नन्दकिशोर मालवीय, नारायण सिंह परिहार सेवानिवृत्त बैंक, राजाराम मालवीय, कल्लु जाटव, अभय अहिरवार, राहुल जाटव, कपिल पुरविया,  चंचल महोबिया, उमेश मंगरोलिया, छोटू कचनेरिया, रवि जाटव, मिथुन जाटव आदि नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post