| तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चामोला ने ढूंढ लिया नया पार्टनर! 'लॉकअप 2' के घर में शुरू हुआ लव ट्रायंगल |
मुंबई - रियलिटी शो 'लॉकअप 2' (सच या सजा) शुरू होते ही विवादों और सुर्खियों में आ गया है। शो में आते ही मशहूर अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चामोला ने यह दावा कर सबको चौंका दिया था कि उनका और गौरव का तलाक होने वाला है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद अब आकांक्षा चामोला अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। इतना ही नहीं, तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा ने जेल के अंदर अपने लिए एक 'हैंडसम मुंडा' भी तलाश लिया है, जिसके साथ उनका फ्लर्टिंग का सिलसिला जारी है।
हर्षद चोपड़ा के सिक्स पैक एब्स पर फिदा हुईं आकांक्षा
शो के अंदर आकांक्षा चामोला टीवी के पॉपुलर एक्टर हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) के साथ जमकर फ्लर्ट करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आकांक्षा, हर्षद के सिक्स पैक एब्स की तारीफों के पुल बांध रही हैं। जब हर्षद उन्हें याद दिलाते हैं कि बाहर उनके पति गौरव खन्ना यह सब देख रहे होंगे, तो आकांक्षा बेबाकी से कहती हैं कि इन सब बातों से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। आकांक्षा का मानना है कि हर्षद के साथ फ्लर्ट करने में कोई बुराई नहीं है और उनकी इन हरकतों से गौरव खन्ना को कोई दिक्कत नहीं होगी।
लॉकअप के घर में 'लव ट्रायंगल': शिवांगी के पीछे भागे हर्षद
कहानियों में ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होता। जहाँ एक तरफ आकांक्षा, हर्षद के पीछे लगी हैं, वहीं दूसरी तरफ हर्षद चोपड़ा का दिल टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के लिए धड़कता नजर आ रहा है। शो से वायरल हुए एक अन्य वीडियो में हर्षद, शिवांगी जोशी को एकटक निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं। जेल के अंदर कैदियों के बीच भी दोनों को लेकर कानाफूसी शुरू हो गई है। शो के कंटेस्टेंट योगेश एक वीडियो में चर्चा करते दिखे कि, "शिवांगी और हर्षद के बीच कुछ तो चल रहा है। मुझे ऐसा लगता है कि हर्षद हमेशा शिवांगी के पीछे भागता है, लेकिन शिवांगी उसे ज्यादा भाव नहीं देती हैं। आकांक्षा, हर्षद और शिवांगी के बीच का यह दिलचस्प लव ट्रायंगल अब 'लॉकअप 2' के दर्शकों के लिए मनोरंजन का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है। फैंस भी अब सोशल मीडिया पर कयास लगा रहे हैं कि आगे चलकर इस त्रिकोणीय रिश्ते का क्या अंजाम होगा।