दुर्ग; मंत्री ने छोड़ी VIP कुर्सी, मजदूरों के बीच जमीन पर बैठकर खाया खाना Aajtak24 News

दुर्ग; मंत्री ने छोड़ी VIP कुर्सी, मजदूरों के बीच जमीन पर बैठकर खाया खाना Aajtak24 News

दुर्ग - दुर्ग में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर एक अलग तस्वीर देखने को मिली, जब स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने मंच और विशेष व्यवस्था छोड़ मजदूरों के बीच पंगत में बैठकर भोजन किया। सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री का यह अंदाज चर्चा का विषय बन गया। श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन करते हुए उन्होंने न सिर्फ आत्मीयता दिखाई बल्कि मजदूरों से सीधे संवाद भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए थे। मंत्री गजेन्द्र यादव ने भोजन के दौरान मजदूरों से बातचीत कर उनके परिवार और कामकाज की जानकारी ली। इस दौरान कई मजदूरों ने कहा कि पहली बार किसी मंत्री को उनके बीच इस तरह बैठकर भोजन करते देखा है। कार्यक्रम स्थल पर श्रमिकों के चेहरों पर उत्साह और अपनापन साफ नजर आ रहा था।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि मजदूर समाज और राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं। उनके श्रम और समर्पण से ही देश आगे बढ़ता है। उन्होंने मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए श्रमिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंत्री ने कहा कि सरकार श्रमिकों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों के सम्मान में विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं। मजदूरों ने मंत्री के साथ बिताए इस पल को यादगार बताया। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post