![]() |
| PoK के मुजफ्फराबाद में ढेर हुआ पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड, अज्ञात हमलावरों ने आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना |
नई दिल्ली - पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद से भारत के दुश्मनों के सफाए की एक बड़ी खबर सामने आई है पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में एक अज्ञात हमलावर ने उसे गोलियों से भूनकर खत्म कर दिया। साल 2019 में कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक और प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'अल बद्र' के शीर्ष कमांडर अरजमंद गुलजार उर्फ हमजा बुरहान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान का खात्मा कर दिया गया है।, हमजा बुरहान 2019 में कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड्स में एक था।, अरजमंद गुलजार उर्फ हमजा बुरहान प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल बद्र का प्रमुख कमांडर था।
हमजा बुरहान मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (रत्नीपोरा) का निवासी था। साल 2017 में वह उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बहाने पाकिस्तान भागा था, जिसके बाद उसने आतंकी रास्ता चुन लिया। पाकिस्तान में अपनी पहचान छिपाने के लिए वह खुद को एक शिक्षक बताता था, जबकि पर्दे के पीछे वह कश्मीरी युवाओं की भर्ती करने, टेरर फंडिंग जुटाने और सीमा पार से घुसपैठ का नेटवर्क चलाने में मुख्य भूमिका निभा रहा था यह शख्स खुद को एक शिक्षक बताता था। वह लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर पाकिस्तान में छिपता फिर रहा था।, इसके बाद वह स्थानीय युवाओं की भर्ती करने, आतंकी फंडिंग जुटाने और घुसपैठ नेटवर्क को संचालित करने में सक्रिय हो गया।
गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले में भारत के 40 से अधिक सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। इस कायरतापूर्ण हमले की साजिश में गहरी संलिप्तता के कारण भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने साल 2022 में यूएपीए कानून के तहत उसे 'आतंकवादी' घोषित किया था इस बर्बर हमले की साजिश में बड़ी भूमिका होने के कारण, भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 2022 में उसे यूएपीए कानून के तहत आतंकवादी घोषित किया था। PoK के सुरक्षित ठिकाने में घुसकर बुरहान के इस सटीक सफाए ने सीमा पार सक्रिय आतंकी नेटवर्क की पूरी तरह कमर तोड़ दी है।
