सीहोर जाटव समाज कल्याण संगठन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन Aajtak24 News

सीहोर जाटव समाज कल्याण संगठन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन Aajtak24 News

सीहोर - कालापीपल मण्डी में सोमवार, 25 मई को दलित परिवार पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में सीहोर जाटव समाज कल्याण संगठन के अध्यक्ष मनोज फरेला के नेतृत्व में सीहोर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। कमल किशोर जाटव ने ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि शाजापुर जिले के कालापीपल मण्डी में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दलित परिवार पर बन्दुक चलाई गई, जिससे एक व्यक्ति को 6 एवं दुसरे को एक गोली लगी है, बाकि के परिजनों को बेरहमी से लाठी से पीटा गया है, जिसके कारण पीडि़त परिवार के कुछ जिन्दगी और मौत से जूझ रहे हैं, परन्तु अरोपियों को अभी गिरफ्तार नही किया गया है। जिसके विरोध में ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें मांग की गई है कि पीडि़त परिवार को सुरक्षा प्रदान करते हुए अरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जैल भेजा जावे। अन्यथा संगठन उग्र आन्दोलन करने को विवश होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से नरेन्द्र खंगराले, मनोज फरेला, नरेन्द्र बनवईया, समाजसेवी सन्नी जाटव, समाजसेवी अभय कुमार अहिरवार, टीटु कचनेरिया, कमल किशोर जाटव, युवा नेता शुभम कचनेरिया, हेमन्त भारती, राहुल जाटव, कपिल पुरवैया, उमेश मंगरोलिया, एडवोकेट रविन्द्र मेचन, जुगल सुनेरिया, हितेन्द्र कचनेरिया, भोपाल कचनेरिया, प्रिंस राज अहिरवार, युवराज अहिरवार, कैशव कोटिया,जयराम जाटव, अनुराग जाटव सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post