सीहोर; ग्रामीण किसानों ने ठाना है पेट्रोल बचाना है बाजार साइकिल से जाना है Aajtak24 News

सीहोर; ग्रामीण किसानों ने  ठाना है पेट्रोल बचाना है बाजार साइकिल से जाना है Aajtak24 News

सीहोर - सीहोर जिले के चंदेरी गांव के किसानों ने पेट्रोल और डीजल बचाने का संकल्प लिया है। किसानों का कहना है कि वर्तमान समय में ईरान, इराक और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए देश में ईंधन बचाना बहुत जरूरी हो गया है। इसी उद्देश्य से गांव के किसानों ने निर्णय लिया है कि अब वे बाजार, खेत और अन्य स्थानों पर मोटरसाइकिल की बजाय साइकिल का उपयोग अधिक करेंगे।

ग्रामीण किसानों के साथ समाजसेवी किसान एम.एस. मेवाड़ा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश दे रहे हैं। उसी संदेश का पालन करते हुए हम किसानों ने यह पहल शुरू की है। हमारा मानना है कि यदि हर नागरिक थोड़ी-थोड़ी बचत करे तो देश बड़े संकट से बच सकता है।

किसानों ने यह भी कहा कि केवल आम जनता ही नहीं, बल्कि राजनेताओं और अधिकारियों को भी पेट्रोल-डीजल की बचत पर ध्यान देना चाहिए। राजनीतिक रैलियों में सैकड़ों गाडिय़ों का उपयोग होता है, जिससे भारी मात्रा में ईंधन खर्च होता है। किसानों ने मांग की कि वाहन रैलियों पर रोक लगाई जाए और जहां संभव हो वहां कम से कम वाहनों का उपयोग किया जाए। किसानों का कहना है कि आज जरूरत है कि हम सब मिलकर साइकिल अपनाएं, पेट्रोल-डीजल बचाएं और देशहित में प्रधानमंत्री मोदी जी के संदेश का पालन करें। यही हमारी साइकिल रैली का उद्देश्य और संदेश है।

Post a Comment

Previous Post Next Post