| सक्ती; जवाली में 8 मई को ‘सुशासन तिहार’ का बड़ा शिविर, 19 पंचायतों की समस्याओं का होगा एक साथ समाधान Aajtak24 News |
सक्ती - जिले के जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत ग्राम जवाली में 8 मई 2026 को समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर “सुशासन तिहार 2026” के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप 1 मई से 10 जून 2026 तक राज्यभर में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जवाली स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में यह शिविर लगाया जाएगा।
इस शिविर में ग्राम पंचायत जवाली सहित ठाकुरपाली, पुटीडीह, भेड़ीकोना, छुछुभांठा, धौराभांठा, गाड़ापाली, किरारी, कोसमंदा, रेड़ा, सकराली, सपोस, साराडीह, बगरैल, बारापीपर, भजपुर, लटेसरा, छवारीपाली और उपनी सहित कुल 19 ग्राम पंचायतों के हितग्राही शामिल होंगे। शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ देने की प्रक्रिया भी की जाएगी।
कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए अधीक्षक भू-अभिलेख, जिला सक्ती को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो शिविर स्थल की व्यवस्थाओं और समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रशासन का कहना है कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत देना और योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है।
आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल
- 19 पंचायतों के हितग्राहियों की समस्याएं एक ही शिविर में आएंगी, क्या एक दिन में सभी मामलों के समाधान के लिए पर्याप्त प्रशासनिक और तकनीकी व्यवस्था मौजूद है?
- क्या पहले आयोजित शिविरों में लंबित आवेदन समय पर निपटे हैं, या फिर नए शिविर केवल पुराने मामलों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन रहे हैं?
- नोडल अधिकारी की नियुक्ति तो की गई है, लेकिन क्या उनके पास सभी विभागों के निर्णयों को मौके पर ही निपटाने का अधिकार होगा या फिर फाइलें फिर से लंबित रहेंगी?