वाल्मीकि नगर में 6 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न Aajtak24 News

वाल्मीकि नगर में 6 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न Aajtak24 News

सीहोर - वार्ड क्रमांक 19 स्थित वाल्मीकि नगर में नगर विकास को नई दिशा देते हुए लगभग 6 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सम्पन्न किया गया। यह निर्माण कार्य मोहन भैरवे के घर से प्रारंभ होकर विनेश चौहान ‘बिन्ना पत्रकार’ के घर तक किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लंबे समय से क्षेत्र में जल निकासी की समस्या बनी हुई थी, जिसके समाधान हेतु यह निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को गंदे पानी और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी तथा स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य विकास कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी विकास कार्यों की गति इसी प्रकार जारी रहेगी।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद नरेंद्र राजपूत, पार्षद कमलेश राठौर, जितेंद्र चौरे, रतनलाल भैरवे, संजय कछवाय, शिव जी सिंह, श्री लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, जतन भैरवे, कैलाश कलोसिया, आनंद खरे, लखन पचवारिया, देव दिसावरी, राहुल परोचे, भारत भैरवे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post