सिरमौर: नूतन वर्ष मिलन समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में बीरेंद्र प्रसाद मिश्र सम्मानित, 1000 से अधिक लोग बने साक्षी Aajtak24 News

सिरमौर: नूतन वर्ष मिलन समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में बीरेंद्र प्रसाद मिश्र सम्मानित, 1000 से अधिक लोग बने साक्षी Aajtak24 News 

रीवा - स्थानीय विश्राम गृह सिरमौर में नूतन वर्ष 2026 के आगमन पर एक भव्य मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी बृजेश पाण्डेय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सिरमौर क्षेत्र की जनता, बुद्धिजीवी और पत्रकारों का अभूतपूर्व समागम देखने को मिला।

भक्ति और उल्लास के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का आरंभ पवनपुत्र हनुमान जी की प्रतिमा पर चंदन तिलक, पुष्प अर्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया। मंच पर वरिष्ठ अधिवक्ता गणेश प्रसाद पांडे, ओमप्रकाश द्विवेदी, डॉ. डीपी पांडे, पार्षद सुरेश प्रसाद मिश्रा सहित कई गणमान्य जन विराजमान रहे। चंद्रप्रकाश पाण्डेय (टिंकू) ने सभी पत्रकारों और संभ्रांत नागरिकों का तिलक लगाकर सम्मान किया।

वरिष्ठ पत्रकार बीरेंद्र प्रसाद मिश्र का सम्मान

इस गरिमामय अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रांतीय मुख्य महासचिव बीरेंद्र प्रसाद मिश्र को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आयोजक बृजेश पाण्डेय एवं अतिथियों द्वारा उन्हें शाल, श्रीफल, अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता गणेश प्रसाद पांडे का जन्मदिन भी केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सामाजिक एकजुटता का संदेश

आयोजक बृजेश पाण्डेय ने स्वागत भाषण के माध्यम से सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक गोविंद प्रसाद पांडे ने किया। समारोह में अधिवक्ता, किसान, व्यापारी, पार्षद और ग्रामीण अंचल से आए लगभग 1000 प्रबुद्ध जनों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने नूतन वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास और सामाजिक एकता पर अपने विचार साझा किए।

इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वेद पाणि बसंत लाल पांडेय, एडवोकेट विनय मिश्रा, अनिल तिवारी, राकेश पांडेय, बृजेन्द्र मिश्र, कैलाश गुप्ता, शारदा सोनी, अशोक पांडेय, विपिन दुवेदी, गया मिश्रा, रामकरण मिश्र सहित भारी संख्या में नागरिक और पत्रकार साथी उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post