कंट्रोल संचालक से 50 हजार रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर धराया Aajtak24 News

कंट्रोल संचालक से 50 हजार रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर धराया Aajtak24 News

इंदौर - कंट्रोल दुकान के बनाए चालान पर एफआईआर की धमकी देकर रिश्वत मांग रहे फूड इंस्पेक्टर को लोकायुक्त पुलिस ने 50 हजार रुपए लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। फूड इंस्पेक्टर ने 5 लाख रुपए रिश्वत की डिमांड की।जानकारी अनुसार ग्राम बरझर (शामलाकुण्ड) तहसील चन्द्रशेखर आजाद नगर (भामरा) अलीराजपुर निवासी कमलेश पिता करण सिंह संगाडिया (35) की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। कमलेश की पत्नी कमिला संगाडिया शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालक है, जिसका कोड नम्बर 4906022 है। आलीराजपुर के कनिष्ठ जिला आपूर्ति अधिकारी रामा अवास्या ने कमलेश की पत्नी की दुकान का 20 अगस्त को पंचनामा बनाया था। इस पंचनामें पर कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई। इसकी शिकायत कमलेश ने लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय को की। जांच के बाद इंस्पेक्टर सचिन पटेरिया, प्रधान आरक्षक विवेक मिश्रा, आरक्षक विजय कुमार, कमलेश परिहार, अनिल परमार की टीम बनाई गई। जैसे ही रामा अवास्या को कमलेश ने 50 हजार रुपए रिश्वत दी अवास्या को रंगेहाथ पकड़ लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post