भाठी जंगल से 50 नग भेड़ चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की Aajtak24 News

भाठी जंगल से 50 नग भेड़ चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की Aajtak24 News

मऊगंज - मऊगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भाठी जंगल निवासी एक पशुपालक के बाड़े से बीती रात अज्ञात चोरों ने 50 नग भेड़ चोरी कर लीं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, भाठी जंगल निवासी पशुपालक वासुदेव पाल पुत्र रामकरण पाल ने पुलिस को बताया कि उनका घर जंगल किनारे है, जहां उन्होंने तार की बाड़ी लगाकर पशुओं के लिए बाड़ा बनाया है। रोज की तरह मंगलवार की शाम वे भेड़ों को चराने के बाद बाड़े में बंद कर सोने चले गए। बुधवार सुबह जब उन्होंने बाड़े का जायजा लिया तो 50 भेड़ें गायब थीं। परिजनों ने आसपास और जंगल में काफी खोजबीन की, लेकिन चोरी हुई भेड़ों का कहीं पता नहीं चला। घटना की जानकारी लगते ही वासुदेव पाल सीधे मऊगंज थाने पहुंचे और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। इस दौरान पीड़ित ने आशंका जताई कि संगठित रूप से अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।

मंगलवार शाम करीब 4 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने मीडिया को बताया कि फरियादी की शिकायत पर मऊगंज थाने में भेड़ चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस विवेचना कर रही है और आसपास के गांवों व संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। साथ ही, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी एकत्रित किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचा जा सके।



Post a Comment

Previous Post Next Post