![]() |
नगर व्यापारी संघ के चुनाव निर्विरोध हुई संपन्न भारत राठौड़ को बनाया अध्यक्ष adhayaksh Aajtak24 News |
मण्डलेश्वर - नगर के व्यापारी संघ चुनाव में नाम वापसी की आज अंतिम तिथि को व्यापारी संघ द्वारा निर्विरोध व्यापारी संघ का अध्यक्ष चुना गया जिसमें सर्व सहमति से भारत राठौड़ को व्यापारी संघ का अध्यक्ष बनाया गया एवं कोषाध्यक्ष के लिए वीरेंद्र पाटीदार एवं सचिव पद के लिए राम यादव को चुना गया निर्विरोध संपन्न होने पर चुनाव समिति द्वारा समस्त प्रत्याशियों जिन्होंने नाम वापसी कर निर्विरोध चुनाव संपन्न किया उनको शुभकामनाएं बधाई प्रेषित की भारत राठौड़ को अध्यक्ष बनाए जाने पर नगर के व्यापारियों द्वारा हर्ष व्याप्त किया गया वहीं पत्रकार संघ द्वारा भी अध्यक्ष राठौर को बधाइयां शुभकामनाएं प्रेषित की।भारत राठौड़ ने कहा कि मैं समस्त व्यापारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे व्यापारी संघ का अध्यक्ष के पद के लिए योग्य समझा में सभी व्यापारियों का चुनाव समिति का आभार व्यक्त करता हूं और पूरी कोशिश करूंगा कि मैं व्यापारियों के हित के लिए हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूं l