भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री की गुंडागर्दी, अपने ही कार्यकर्ता को बेरहमी से पीटा pita Aajtak24 News

 

भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री की गुंडागर्दी, अपने ही कार्यकर्ता को बेरहमी से पीटा pita Aajtak24 News 

सीहोर - अनुशासन की दुहाई देने वाली देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के नेताओं में इस समय सत्ता का नशा जमकर चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है जहां सीधी में पेशाब कांड को शांत हुऐ ज्यादा समय नहीं हुआ है वही बीते दिनों देवास विधायक के पुत्र ने उज्जैन में महाकाल मंदिर के नियमों का उलंघन करते हुऐ अपने वाहन को नो इंट्री में डाल कर स्थानीय प्रशासन के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी थी।वही अब राजधानी भोपाल से सटे सीहोर जिले में युवा मोर्चा के ज़िला महामंत्री ने गुंडई करते हुऐ अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता की बेहरमी पूर्वक लात घूसो से पिटाई कर डाली वो भी क्षेत्रीय सांसद और विधायक की मौजूदगी में ! वो तो गनीमत रही की वहाँ ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी और एसडीओपी ने जेसे तेसे बीच बचाव कर युवक की जान बचाई।वही जब मारपीट का शिकार पीड़ित  स्थानीय थाने पहुंचा तो वहाँ भी युवा मोर्चा के ज़िला महामंत्री ने अपने राजनितिक प्रभाव का दुरउपयोग करते हुऐ पीड़ित की एफआईआर तक नही होने दी। वही अब अब पीड़ित युवकों ने सीहोर पुलिस कप्तान के पास पहुंच कर आवेदन पत्र सौप कर न्याय की गुहार लगाई है। तो वही सीहोर कांग्रेस ने भी इस घटना की निंदा करते हुऐ भाजपा पर सीधे सीधे निशाना साधते हुए कहा की गुंडागर्दी भाजपा की तासीर है ये अपने ही लोगों को मारने से नही डरते, सासंद और विधायक को घटना की जिम्मेदारी लेकर ऐसे गुण्डो को पार्टी से निष्काशित कर उक्त पीड़ित युवकों को न्याय देना चाहिए ,जिन लोगों ने भाजपा को पूरा जीवन दे दिया उन लोगों को साइड लाइन कर बाहर से दूसरे दलों के नेताओ को स्थान दे रहे हैं।

ये उसी का एक नमूना है 

वही इस घटना पर सासंद और विधायक या प्रदेश के बड़े पदाधिकारीयो को भी आम जन में अपना रुप स्पष्ट करना चाहिए, की इस घटना को लेकर क्या कहते हैं। गौरतलब है की बुधवार शहर में भाजपा द्वारा निकाली गई तिंरगा यात्रा में मामूली बात पर युवा मोर्चा के ज़िला महामंत्री महेन्द्र ठाकुर ने भाजपा सांसद महेन्द्र सोलंकी और आष्टा विधायक गोपाल इंजिनियर ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार के सामने अपने ही कार्यकर्ता की 15-20 साथियों के साथ मिलकर बेरहमी पूर्वक पिटाई की थी। अब पीड़ित अपनी ही सरकार में न्याय के लिए दर दर भटक रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post