![]() |
नर्मदेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा वार्षिकोत्सव मनाया गया gaya Aajtak24 News |
सीहोर - प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी वैशाली नगर वार्ड क्रं. 9 स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा चतुर्थ वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम अखण्ड रामायण पाठ पश्चात कन्याभोज एवं रात्रि में महाआरती के साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सीताराम यादव (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त), नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, एल.एस.सेन सेन समाज सीहोर कर्मचारी नेता, विष्णु यादव, विक्रम यादव, अनिल सक्सेना, मिलन यादव एवं समस्त वैशाली नगर के नागरिकगण, महिला मण्डल एवं बच्चे सम्मिलित हुए। मंदिर के पुजारी द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया।
Tags
Sihor