मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का दंतेश्वरी मंदिर में आगमन aagman Aaj Tak 24 News



 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का दंतेश्वरी मंदिर में आगमन aagman Aaj Tak 24 News 



दंतेवाड़ा - छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान माता दंतेश्वरी के दर्शन हेतु मंदिर परिसर पहुंचे जहां मंदिर के मुख्य द्वार में जनप्रतिनिधियों सहित 20 विभिन्न समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का फूलमाला, गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया जिसमें गोड़ समाज,कोया कुटमा,धुरवा, उरांव,कंवर,दोरला, केरला, कुर्मी, क्षत्रिय बंजारा, सतनामी,महार,महारा,सर्व आदिवासी समाज एवं मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मंडल सैकड़ों की संख्या में मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात किए। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास पर शुक्रवार को बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।




 

Post a Comment

Previous Post Next Post