डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत swagat Aaj Tak 24 news


 डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत swagat Aaj Tak 24 news 

दमोह - भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय दमोह में किसान मोर्चा की जिला बैठक आयोजित हुई जिसमे प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह के निदेशानुसार जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता व विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी किसान मोर्चा की भागीदारी सुनिश्चित की गई। बैठक मे जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, मुख्य आतिथ्य रामकृष्ण कुसमरिया अध्यक्ष मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष एड हरिश्चन्द्र पटेल ने की, जिसमें सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री गण को निर्देशित किया गया की प्रत्येक मंडल से एक -एक कबड्डी की टीम दमोह जिला प्रतियोगिता मे शामिल होगी। कबड्डी प्रतियोगिता 21 दिसम्बर 2023 को आयोजित होगी, जिसमे प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह मुख्य आतिथ्य होगे, सभी दमोह के विधायकगण व भाजपा के जिला पदाधिकारीगण की गरिमामय उपस्थिती रहेगी। डॉ.रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत कार्यकर्ताओं की जीत है उनके अथक परिश्रम और निरंतर के कारण इतनी बड़ी जीत मिली है साथ ही कहा कि प्रदेश ने नेतृत्व ने मुझे जो दायित्व दिया है पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि किशान मोर्चा सहित जिला भाजपा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत कर जिले की चारो बिधानसभा जीतकर जो इतिहास रचा है उसके लिए निश्चित रूप से सभी बधाई के पात्र हैं। आज बैठक मे डाक्टर रामकृष्ण कुसमरिया का जिला पदाधिकारियों एवं किसान मोर्चा द्वारा साल श्रीफल के साथ तिलक लगाकर स्वागत किया गया बैठक में जिला महामंत्री गोपाल पटेल, सतीश तिवारी, रामेश्वर चौधरी, उपाध्यक्ष संजय सेन, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र परिहार,मंत्री अरविंद उपाध्याय, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, रामलाल उपाध्याय, वर्षा रैकवार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन, मंडल अध्यक्ष देवकीनंदन पटेल, किसान मोर्चा से भूपेंद्र सिंह, दिलीप पटेल, सुदमा पटेल, महेंद्र तिवारी, नरेश पटेल, हेमंत उदेनिया, बिहारी पटेल, कांशीराम यादव, गोविंद यादव, जगदीश यादव, पुरषोत्तम साहू, निरपत सिंह जी तेजी सिंह जी, दीपचंद पटेल हिरदेश पटेल, मगन बाजपेई, पर्वत ठाकुर, चरन सिंह, कोमल पटेल, व बड़ी संख्या मे किसान भाईओ की उपस्थिती रही बैठक का संचालन नरेश पटेल ने आभार रामलाल उपाध्याय ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News