![]() |
विकास खण्ड स्तरीय प्रतिभा चयन ट्रायल का हुआ आयोजन hua aayojan Aaj Tak 24 news |
आगर-मालवा - खेलो एमपी यूथ गेम्स “2023“ अन्तर्गत जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी शक्ति राऊत के मार्गदर्शन में आगर में विकासखंड स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया किया। प्रतिभा चयन ट्रायल में आगर विकासखंड के लगभग 350 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन स्टेडियम ग्राउंड, बास्केटबॉल मैदान,खो-खो मैदान,फिल्ड ग्राउंड, वालीबॉल मैदान पर किया गया। प्रतिभागियों का चयन खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है, चयनित खिलाड़ी आगामी 23 और 24 सितंबर को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता आगर में सहभागिता करेंगे। चयन ट्रायल को संपन्न कराने में वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक श्री एम.एल. बिसावत, श्री अमजद अली खान,प्रहलाद सिंह तौमर, शीतल जैन, आशीष जाधव, हेमंत उमठ, नरेन्द्र सिंह झाला, जितेंद्र सिंह चंदेल , अनूप तिवारी, आदिल खान, हर्षित यादव, महेश पाटीदार, रेम सिंह चौहान, सोनू पाटीदार, रोहित यादव, ईश्वर सिंह, गोंविद शर्मा आदि का सहयोग रहा। सहयोगियों का आभार जिला खेल प्रशिक्षक पवन उचाडिया द्वारा प्रकट किया गया।
0 Comments