लुहारी गांव में अंजनी माता की प्रतिमा की आंखों से आंसू की तरह निकल रहा पानी aakho se nikal raha Pani Aaj Tak 24 news

 


लुहारी गांव में अंजनी माता की प्रतिमा की आंखों से आंसू की तरह निकल रहा पानी aakho se nikal raha Pani Aaj Tak 24 news 

दमोह -  जिले के हटा ब्लॉक के लुहारी गांव में बने मंदिर में विराजमान माता अंजनी की प्रतिमा की आंखों से पानी की धार आंसू की तरह निकल रही है। जिसे लोगों ने चमत्कार मान लिया उसके बाद यहां भजन, कीर्तन का क्रम शुरू हो गया।माता की प्रतिमा से  एक आंख से आंसू निकलने का वीडियो भी सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद मंदिर में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और महिलाओं ने देवी भजन गाना शुरू कर दिए।  धीरे-धीरे पूरे जिले में यह खबर फैल गई। हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक कारण भी हो सकता है पुरातत्व विभाग के अधिकारी के अनुसार वाष्पीकरण से ऐसा हो सकता है बाकी लोगों की आस्था सवाल है। बता दें कि पूरे जिले में हनुमान जी की मां माता अंजनी का एक मात्र मंदिर हटा के  लुहारी गांव में खेतों के बीच सुनसान इलाके में बना है। जहां पूरे गांव के लोग पूजन करने आते हैं। सुबह लुहारी गांव का एक युवक हेमराज सिंह लोधी माता के दर्शन करने गया तो उसने माता की प्रतिमा की एक आंख से आंसू बहते देखे। पहले उसे यह भ्रम लगा, लेकिन इसके बाद लगातार एक आंख से आंसू बहते चले गए जिसकी सूचना उसने अपने परिचितों को दी और कुछ ही देर में यह खबर गांव में फैल गई और महिला, पुरूष बड़ी संख्या में मंदिर पहंुच गए और भजन, कीर्तन शुरू हाे गया और अपनी मन्नतों के नारियल भी बांधे जाने लगे।एक महिला को यहां देवी का भाव भी आने लगा जिसने कहा कि माता का मंदिर काफी छोटा है इसे बड़ा बनवाया जाए और माता का आदेश बताकर  आसपास की जमीन से कब्जा छोड़ने की बात कहने लगी। जैसे-जैसे लोगों को जानकारी मिलती गई वह मंदिर पहुचते गए। इस संबंध में रानी दमयंती पुरातत्व संग्रहालय के परिचायक  सुरेंद्र चौरसिया का कहना है कि यदि प्रतिमा प्राचीन है तो उनके रिकार्ड में दर्ज होती है, इसलिए इसके बारे में जानकारी नहीं है,  लेकिन यदि प्रतिमा नई है तो वाष्पीकरण के कारण पानी की बूंद निकल सकती है। बाकी लोगों की आस्था का सवाल है वह उसे किस नजरिये से देखते हैं। यदि यह प्रतिमा प्राचीन होती तो वह संरक्षित भी होती और उनके रिकार्ड में इसकी जानकारी होती। इसलिए आस्था के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता बाकी वाष्पीकरण ही एक कारण हो सकता है जिसमें पानी की बूंद निकल सकती हैं।




Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News