BJP jilaadhyaksh ne kiya saskiy mahavidyalaya ka brahman Aaj Tak 24 news

 

BJP jilaadhyaksh ne kiya saskiy mahavidyalaya ka brahman Aaj Tak 24 news 

शाजापुर  -  भारतीय जनता पार्टी शाजापुर जिला अध्यक्ष अशोक नायक एवं मंडल मोहन बड़ोदिया पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों सहित शासकीय महाविद्यालय मोहन बडोदिया का भ्रमण किया। महाविद्यालय में उनके आगमन पर जनभागीदारी अध्यक्ष मुरलीधर सोनी एवं प्राचार्य डॉ बी एस विभूति ने पुष्पहार एवं साफा पहना कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात प्राचार्य ने स्टाफ सदस्यों का परिचय करवाया। इसके बाद विद्यार्थियों से रूबरु होते हुए उन्होने महाविद्यालय संबंधी उनकी समस्याओं को जाना और शीघ्र ही उनके निराकरण का भरोसा दिलाया। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की देश हित में हमारे संस्कार होने चाहिए, हमारे माता पिता ने जो संस्कार दिए उस संस्कार पर चलना चाहिए। घर में माता पिता एवं विद्यालय में शिक्षक भी माता पिता का रूप होता है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भी महाविद्यालय में जो कमियां हैं उनको बताई जिला अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। अतं में डॉ केशव शर्मा ने महाविद्यालय परिवार की ओर से मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल एवं अध्यक्ष जनभागीदारी अध्यक्ष को महाविद्यालय में पेयजल पाइपलाइन डलवाने हेतु आभार व्यक्त किया। इस सौजन्य भ्रमण कार्यक्रम में आमंत्रित गणमान्य अतिथियों में भाजपा वरिष्ठ तेजसिंह सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष प्रेम सोलंकी, मंडल उपाध्यक्ष भगवान सिंह राजपूत, डंगीचा सरपंच दिनेश पाल, फुलसिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं महाविद्यालय स्टाफ सदस्य सौम्या सिंह तोमर, डॉ वंदना मंडोर, डॉ राजकुमार सूत्रकार, अभय भोंसले, गोपाल सिंह वर्मा, डॉ अंजनी कुमार तिवारी, सायरा बानो खान सहित बडी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 




Post a Comment

Previous Post Next Post