![]() |
छात्र-छात्राओं में ली सड़क सुरक्षा हेतु शपथ rajya ki khabar |
शाजापुर - शुक्रवार को शासन के निर्देशानुसार शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में 9 दिसंबर 2022 को सड़क सुरक्षा हेतु शपथ समारोह का आयोजित किया गया। आयोजन के दौरान कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के बच्चों ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शपथ समारोह में छात्र-छात्राओं को हेलमेट, सुरक्षित गाड़ी चलाने, गाड़ी लाइसेंस संबंधी समस्त जानकारियां शिक्षक घनश्याम अंबावतिया द्वारा प्रदान की गई। शपथ ग्रहण समारोह मैं संस्था प्राचार्य नारायण सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। मोहन बड़ोदिया उत्कृष्ट विद्यालय में सड़क सुरक्षा की शपथ लेते छात्र-छात्राएं।
0 Comments