24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का हो रहा आयोजन rajya ki khabar

 


24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का हो रहा आयोजन rajya ki khabar 

शाजापुर -  आयोजन के प्रथम दिन मंगल कलश यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुई महिलाएं मोहन बड़ोदिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के दिव्य संरक्षण में 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक थाने के पास सारंगपुर रोड पर 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को आयोजन के प्रथम दिन बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा मंगल कलश यात्रा बैंड बाजों एवं गायत्री मंत्र द्वारा निकाली गई। जिसका नगर में वरिष्ठ नागरिकों एवं संगठनों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में कलश यात्रा में शामिल महिला एवं पुरुष पीले वस्त्र धारण किए हुए नगर में निकले। कलश यात्रा फूलचंद चौराहे से आयोजन स्थल पर पहुंची जहां युगसंगीत एवं प्रवचन का आयोजन किया गया। आज शनिवार को प्रातः 6 बजे से प्रज्ञायोग एवं व्यायाम, 8 बजे देवपूजन, यज्ञ एवं संस्कार का आयोजन, दोपहर 2 से 5 बजे तक युगसंगीत एवं प्रवचन का आयोजन होगा। गायत्री परिवार का आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार के दिव्य अनुशासन में ब्रह्मवादिनी बहनों द्वारा संपन्न होगा, जिसमें सभी जाति, वर्ग संप्रदाय के भावनाशील नर नारी निशुल्क रूप से भाग ले सकेंगे मंगल कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं।



Post a Comment

Previous Post Next Post