नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का हुआ जगह-जगह स्वागत | navyuvak jila adhayksha

 नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का हुआ जगह-जगह स्वागत

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का हुआ जगह-जगह स्वागत | navyuvak jila adhayksha


मोहन बड़ोदिया। भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक नायक का जगह-जगह नगर में स्वागत किया गया। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक नायक के नगर में प्रथम आगमन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल के नेतृत्व में अस्पताल चौराहा, बस स्टैंड एवं आगर रोड पर किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, भाजपा के प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं नागरिक जनों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर, साफा बांधकर भव्य स्वागत किया गया। 



इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर पार्टी का निष्ठा पूर्वक कार्य करते हुए पार्टी को शिखर तक लेकर जाएंगे। किसी को कोई समस्या होगी उसको मिलकर हल करेंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष के साथ पधारे प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट, जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, जिला महामंत्री विजय बेस का साफा बांधकर पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता तेजसिंह राजपूत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश चंद्र विश्वकर्मा, महामंत्री संदीप पाटीदार, महामंत्री रायसिंह मालवीय, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष कैलाश भिलाला, मंडल उपाध्यक्ष रायसिंह चांदना,  समस्त भाजपा मंडल पदाधिकारी गण, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधीकारिगण, युवा मोर्चा, कार्यसमिति सदस्यगण, कार्यकर्तागण, जनप्रतिनिधिगण आदि मौजूद रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News