नेपानगर मे मध्य प्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | nepanagar me madhya pradesh sthapna

*नेपानगर मे मध्य प्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया* 

नेपानगर मे मध्य प्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | nepanagar me madhya pradesh sthapna


नेपानगर(अश्विनी तिवारी)नेपानगर। आज दिनांक 01.11.2022 को नगर पालिका परिषद नेपानगर मे स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सर्वप्रथम नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती विनोद पाटील, उपाध्यक्ष श्रीमती सरला प्रविण काटकर एवं आंगतुक अतिथियो द्वारा मॉ शारदा के चरणो मे प्रणाम कर ध्वज स्थल की पूजा अर्चना कर अध्यक्ष श्रीमती भारती विनोद पाटील द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं उसके बाद समस्त मंचासीन अतिथि, नव निर्वाचित पार्षदगणों एवं नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारीयो द्वारा राष्ट्रगाण एवं म0प्र0गान गाया गया। 

जानकारी देते हुए न0पा0 के पी.आर.ओ  नरेन्द्रसिंह तंवर द्वारा बताया गया की उक्त गरीमामय कार्यक्रम मे पूर्व न0पा0 अध्यक्ष सोहन सैनी द्वारा अपने संबोधन मे बताया गया की चुनाव के वक्त भाजपा और कांग्रेस होती है, पंरतु चुनाव के बाद कोई पार्टी की बात नही होती चुनाव के बाद कोई कांग्रेसी व कोई भाजपाई नही होता इसके लिये सभी को मिल जुलकर नगर की साफ सफाई व्यवस्था पर ध्यान एकत्रित करना है, एवं पुरे शहर को हम सब ने मिल जुलकर विकास के पथ पर आगे ले जाना है। अपने संबोंधन मे श्री सैनी ने कहा की यदि हम ठान ले तो नेपानगर सफाई के मामले मे सबसे आगे आकर स्वच्छता की श्रेणी मे प्रथम स्थान पा सकता है। जरूरत दृंढ ईच्छा शक्ति की है। जो हमे करना है, पूर्व न0पा0 अध्यक्ष सेण्टी भैया ने भी पूरे नगर पालिका के नव निर्वाचित पार्षदो को बधाई देते हुए नगर विकास पर ध्यान एकत्रित करने के लिये कहा यह भी कहा की जब भी मेरी जरूरत लगेगी मे अपने अनुभव आप लोगो से सांझा करूंगा। अंत मे अध्यक्ष पति डॉ विनोद पाटील द्वारा नगर पालिका कर्मचारीयो को अपने व्यवहार मे सुधार लाने गाली गलोच ना करने तथा निकाय मे आने वाले गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधियो का सम्मान पूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिये। कार्यक्रम पश्चात निकाय के सभी कर्मचारीयो द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/पार्षदगणो का प्रथम बार निकाय मे पधारने पर स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ सुशील कुमार ठाकुर द्वारा सभी आंगतुक अथितियो से एवं जन प्रतिनिधियो से संबोधन करते हुए कहा गया की आप सभी का निवर्राचित होने के पश्चात नगर पालिका मे स्वागत है आपके द्वारा जो भी कार्य मेरे संज्ञान मे लाया जायेगा उसका नियम पूर्वक विधिवत पालन किया जायेगा आप अपना कार्य करंे मे आप लोगो के साथ जनता का कार्य करने के लिये मिल कर कार्य करूंगा इस अवसर पर डॉ बीपीएस रघंुवशी जी पूर्व विधायक रघुनाथ चौधरी जी पूर्व न0पा0 अध्यक्ष सोहन सैनी, सेण्टी भैया, प्रकाश सिंह बैस, पूर्व उपाध्यक्ष वैशली पाटील तथा विजय यादव, प्रविण काटकर, महेन्द्र कश्यप तथा सभी पार्षदगण एवं पुर्व पार्षद गण उपस्थित थे

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News