महिला मोर्चा ने दिव्यांग बच्चो के साथ मनाया प्रधानमन्त्री का जन्मदिन | mahila morcha ne divyang bachho ke sath mnaya

 महिला मोर्चा ने दिव्यांग बच्चो के साथ मनाया प्रधानमन्त्री का जन्मदिन 

महिला मोर्चा ने दिव्यांग बच्चो के साथ मनाया प्रधानमन्त्री का जन्मदिन | mahila morcha ne divyang bachho ke sath mnaya



बड़वाह...दशहरा मैदान स्थित ज्योतिर्मय मूकबधिर एवं मंदबुद्धि विद्यालय में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का 72 वा जन्मदिन स्कूली दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ मनाया गया| 



कार्यक्रम की अध्यक्षता महिमा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष विमला चोधरी ने की| विशेष अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनलक्ष्मी शर्मा थी| 



अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके कार्य्रकम की शुरुआत की| शिक्षिका सुचेता कटरे ने मोदी जी के महान कार्यो पर प्रकाश डाला| विद्यार्थी दिलीप मंडलोई ने सांकेतिक भाषा में बच्चो को मोदी जी के विशेष कार्यो को विस्तार से बताया| इसके बाद अतिथियों ने दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ केक काटकर प्रधानमन्त्री जी का जन्मदिन मनाया| 



इस दौरान महिला युवा मोर्चा सरिता भदोरिया,सरोज तिवारी,गायत्री चौधरी,नीता सोनी,रंजीता कोशल,बबिता सोनी,आशा पंवार,बसंती बाई सहित अन्य मोजूद थे|

Post a Comment

0 Comments