बुरहानपुर की खकनार जनपद पर भाजपा का कब्ज़ा | Burhanpur ki khaknar janpad pr bhajpa ka kabja

बुरहानपुर की खकनार जनपद पर भाजपा का कब्ज़ा

बुरहानपुर की खकनार जनपद पर भाजपा का कब्ज़ा

नेपानगर (अश्विनी तिवारी) - बुरहानपुर जिले की खकनार जनपद अध्यक्ष पद और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने फिर किया कब्ज़ा।

कश्मकश भरे इस चुनाव में भाजपा ने पूर्व विधायक स्वर्गीय राजेंद्र दादू की बेटी पूजा दादू को अपना प्रत्याशी घोषित किया और उन्होंने कांग्रेस के राकेश सोलंकी को 7 मतों से हराया।

         जिले में भाजपा ने फिर एक बार कांग्रेस को मात दे कर अपना वर्चस्व कायम किया।

जनपद अध्यक्ष पद पर विजय हुईं पूजा दादू को राजनीति विरासत में मिली है।उनके पिता स्वर्गीय राजेंद्र दादू नेपानगर से विधायक रहे हैं और इसी खकनार जनपद में इनकी दादी भी अध्यक्ष पद पर आसीन रही थी।इसके अलावा पूजा दादू की बड़ी बहन भी मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड की उपाध्यक्ष पद पर आसीन है जिन्हें की राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है इसलिए पूजा दादू को राजनीतिक माहौल प्रारंभ से ही अपने परिवार से मिला है।

जीत के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने लायक था।सभी वरिष्ठ नेताओं ने इस जीत पर बधाई दी।

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Post a Comment

0 Comments