मांगीलाल सोनी बने पुनः प्रदेश अध्यक्ष | Mangilal soni bane punah pradesh adhyaksh

मांगीलाल सोनी बने पुनः प्रदेश अध्यक्ष 

मांगीलाल सोनी बने पुनः प्रदेश अध्यक्ष

मोहन बड़ोदिया (मनोज हांडे) - अखिल भारतीय मेंढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मांगीलाल सोनी का कार्यकाल समाप्त हो जाने से उनकी कार्यकारिणी तथा प्रदेश युवा तथा प्रदेश महिला संगठन को राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा भंग किया गया है।

 उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी राधेश्याम सोनी ने देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश की कोर कमेटी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय संगठन ने एक बार पुनः मांगीलाल सोनी पचोर पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष पुनः घोषित किया, मांगीलाल सोनी कोर कमेटी के साथ मिलकर संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु अपनी कार्यकारिणी तथा प्रदेश महिला तथा प्रदेश युवा संगठन की टीम की घोषणा शीघ्र करेंगे। मांगीलाल सोनी को पुनः प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जाने पर प्रदेश के समाजजनों में हर्ष व्यक्त किया एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार जताया है। 

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Post a Comment

0 Comments