अखिलेश्वर धाम में सात दिवसीय श्री राम कथा का समापन हुआ
बडवाह (विशाल कुमरावत) - नगर से 30 किलोमीटर दूर अति प्राचीन अखिलेश्वर धाम में सात दिसवीय संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया गया था|शुक्रवार को अंतिम दिन भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ श्री राम कथा का समापन हुआ|कथा वाचक पं नारायण शास्त्री ने बताया कि भगवान राम जब रावण को मारकर अयोध्या वापस आए तो अयोध्यावासियों ने उनका बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया|अयोध्यावासियों ने फूल वर्षा कर व घर में उत्सव मनाकर घी के दिए जलाकर के राम,लक्ष्मण और सीता का स्वागत किया|
उन्होंने कहा कि श्री रामचंद्र के राज्याभिषेक में समस्त ब्रह्मांड के देवी देवता पधारे थे,सभी ने राम को राजा बनते देखकर अपार हर्ष व्यक्त किया था|श्री रामकथा में राज्याभिषेक के समय राजा रामचंद्र जी के जयकारों से पूरा पंडाल गुंजायमान हो गया|कार्यक्रम आयोजकों ने आरती उतार कर और फूल वर्षा कर राम का राज्याभिषेक किया|इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे| कथा की पूर्णाहुति पर हवन किया गया| इसके बाद प्रसादी का वितरण हुआ|इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया| पंडित गिरीश पुरोहित ने सभी भक्तो एवं दानदाताओ का आभार व्यक्त किया|
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*