25000 से ज्यादा लोगों ने भगोरिया निहारा हर कोई आदिवासी संस्कृति में रंगा नजर आया
भगोरिया में क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक पंचीलाल मेड़ा मादल की थाप पर थिरकते नजर आए
नालछा (राम कुशवाह) - आदिवासी परंपरा का मुख्य उत्सव भगोरिया हॉट मैं मंगलवार को जबरदस्त भीड़ उमड़ी। नालछा के भगोरिया में हमेशा की तरह इस बार भी ग्रामीण अंचल के लोगों में अपार उत्साह देखा गया। चारों तरफ बाजार में भी नजर आई। बड़ी संख्या में युवक-युवती अपनी टोली में आधुनिक साज-सज्जा कर पहुंचे।
12 बजे के बाद भगोरिया का रंग खूब जमा। पारंपरिक वेशभूषा एवं आधुनिक वेशभूषा सज धज कर पहुंचे ग्रामीण अंचल के लोग ढोल मांदल की थाप पर खूब झूमे। बांसुरी की मधुर धुन, ढोल मांदल की थाप की धुन में संपूर्ण नगर गुंजामइ हो उठा। भगोरिया हाट क्षेत्र में लोगों ने खाने पीने का जमकर आनंद लिया। जलेबी, आइसक्रीम, मिर्ची के भजिए, के साथ पान के बीड़े से अपने होंठ लाल किए।
कांग्रेश के मंच से क्षेत्रीय विधायक पंचीलाल मेड़ा द्वारा सभी मादलों का साफा बांधकर स्वागत किया मंच पर कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनजाति विकास मंच
जनजाति विकास मंच के द्वारा भी आए गए सभी मादलो का भगवा गमछा देकर सभी का स्वागत किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के मंच से जनपद अध्यक्ष लाल जी डावर के नेतृत्व में आए सभी मादल दलों का स्वागत किया गया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जयस के मंच द्वारा सभी को पीले गमछे देकर स्वागत किया गया।
प्रशासन मुस्तैद नजर रहा
भगोरिया क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से नायब तहसीलदार सुरेश नागर नालछा थाना प्रभारी जयराज सोलंकी पूरे समय सक्रिय रहकर व्यवस्था देखी
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*