ब्राह्मण संघ के प्रदेश सचिव शर्मा ने लिया मृत्युभोज सीमित करने का संकल्प | Brahaman sangh ke pradesh sachiv sharma ne liya mrityubhoj simiti karne ka sankalp

ब्राह्मण संघ के प्रदेश सचिव शर्मा ने लिया मृत्युभोज सीमित करने का संकल्प

*कुरीतियों को समाप्त करने जागरूकता जरूरी- कटारे*

ब्राह्मण संघ के प्रदेश सचिव शर्मा ने लिया मृत्युभोज सीमित करने का संकल्प

भिण्ड (मधुर कटारे) - समाज मे व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प लेकर कार्य कर रहे श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के पदाधिकारी संघ के प्रदेश सचिव दीपक शर्मा के पिताजी सुरेश चंद्र शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके गृह गांव पहुँचे, उन्होंने समस्त गांव वालों के सामने मृत्युभोज सीमित करने का आह्वान किया। पदाधिकारियों ने कहा कि सबसे पहले समाज के अंदर कुरीतियों को समाप्त करने के लिए जागरूकता जरूरी है उसके लिए हमें आगे आना होगा, संघठन ने मृत्युभोज सीमित करवाने का जो संकल्प लिया है एक दूसरे के सहयोग से आज काफी हद तक लोगों को जागरूक किया जा चुका है लोग जागरूक हो रहे हैं और मृत्युभोज सीमित कर रहे हैं हमें इस संकल्प को पूरा करने के लिए अभी और अभियान चलाना है। संघठन के प्रदेश सचिव दीपक शर्मा ने कहा कि पिताजी के निधन पर हमने मृत्युभोज सीमित का निर्णय लिया है और शासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस को भी ध्यान में रखते हुए भोज कार्यक्रम करेंगे। श्री शर्मा के इस फैसले पर संगठन के पदाधिकारियों सहित वहाँ मौजूद सभी लोगों ने इस फैसले की सराहना की, इस दौरान श्री परशुराम सर्व ब्राम्हण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी श्यामसुंदर कटारे, बृन्दावन उपाध्यय, केशव उपाध्याय, श्रीकृष्ण कटारे जिलाध्यक्ष, सीताराम नारोलिया, रमाकांत चौधरी, सूरेश कटारे, रिंकू कटारे, उज्ज्वल कटारे, परमानन्द तिवारी, बी के भार्गव, राधाचरण दूरवार, रामेश्वर दयाल चुरारिया, बिनोद उपाध्यय, छुटकन, भागवत सहाय, आदिराम शास्त्री चितौरा, राजेन्द्र कटारे, गिर्राज उपाध्याय, सुरेश बिरथरिया सहित  कई लोग उपस्थित रहे।

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News