सरपंच अर्जुन केवट फिर भाजपा में शामिल | Sarpanch arjun kewat fir bhajpa main shamil

सरपंच अर्जुन केवट फिर भाजपा में शामिल

सरपंच अर्जुन केवट फिर भाजपा में शामिल

बडवाह (विशाल कुमरावत) - विधायक सचिन बिरला ने जब से कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए है,जब से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को विधायक सचिन बिरला के गृह निवास डुडगांव में नावघाट खेड़ी के सरपंच अर्जुन केवट,प्रवीण बैरागी,मोहन केवट,गोलू केवट, ग्राम मर्दाना के बजरंग वर्मा,राकेश करोड़ा तथा सेल्दा के मोतीराम नायक (पुजारी) व कृष्णपालजी राठौर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सरपंच केवट ने कहा कि भाजपा की विकास नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। लेकिन खास बात यह है कि अर्जुन केवट कांग्रेस के बैनर तले चुनाव लड़े थे,ओर विजयी भी हुए थे। लेकिन भाजपा की सरकार होने के कारण कुछ दिनों के बाद सरपंच अर्जुन केवट कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। जैसे ही 2018 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनी तो सरपंच अर्जुन केवट ने फिर पार्टी बदल ली। वापस कांग्रेस में शामिल हो गए। चर्चित चेहरा रहे सरपंच अर्जुन केवट मंगलवार को कांग्रेस को छोड़कर भाजपा पार्टी में फिर से शामिल हो गए। बिरला ने सभी का पुष्पहार पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर नावघाटखेड़ी के केवट समाज के अध्यक्ष राजेश केवट,दीपक केवट भी उपस्थित थे।

सरपंच अर्जुन केवट फिर भाजपा में शामिल

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News