जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09 से भाजपा के संजय पाटिल ने अपनी दावेदारी पेश की | Jila panchayat nirvachan shetr kramank 9 se bhajpa ke sanjay patil ne apni davedari pesh ki

जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09 से भाजपा के संजय पाटिल ने अपनी दावेदारी पेश की

जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09 से भाजपा के संजय पाटिल ने अपनी दावेदारी पेश की

बुरहानपुर (नवीन आड़े) - सांसद श्री ज्ञानेश्वर काका से मिलकर जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09 से भाजपा के संजय पाटिल ने अपनी दावेदारी पेश की। निर्वाचन क्षेत्र के समाज के सभी वर्गों के लोगो के लेकर पहुँचे

श्री संजय पाटिल सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल जी, जिला अध्यक्ष श्री मनोज लधवे, विधायक सुमित्रा देवी, और हर्षवर्धन चौहान के करीबी माने जाते है जिसका भी फायदा मिलने के आसार है...

जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09 से भाजपा के संजय पाटिल ने अपनी दावेदारी पेश की

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी दावेदारी करना शुरू कर दी है

वही जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09 से भाजपा के संजय पाटिल प्रबल दावेदार माने जा रहे है। समाज के सभी वर्गों को साथ सामंजस्य बिठाने की कला इनमे परिपूर्ण दिखाई देती है। संजय पाटिल बहुत ही कम उम्र में भाजपा में रहते हुए पार्टी और जनता पर अपना प्रभाव जमाये हुए है वह 2004-05 में भाजपा युवामोर्चा के मण्डल अध्यक्ष खकनार की कमान भी संभाल चुके है

2008-09 में भजपा युवामोर्चा जिला मंत्री एवं वर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज लधवे जब युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष थे तब उनकी टीम में संजय पाटिल एक बार जिलाउपाध्यक्ष और जिला महामंत्री भी रह चुके है।

2015-16 के जिला पंचायत चुनाव में क्षेत्र क्रमांक 09 से ही इन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया था परंतु पार्टी ने अश्विनी शिवहरे को अपना उम्मीदवार बनाने पर पार्टी हित मे अपना फॉर्म वापस उठा लिया, निरन्तर पार्टी के सेवा करने वाले संजय पाटिल सभी आम चुनावों और लोकसभा चुनावों में सेक्टर प्रभारी का दायित्व का निर्वहन करते आये है इनकी पार्टी के लिए निष्ठा और समर्पण को देखते हुए इनकी दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है अब देखना ये है इतने वर्षो की सेवा का फल पार्टी उनको कैसे देती है।

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News