महेश गुर्जर बने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष
ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ जिलाध्यक्ष का स्वागत किया
बड़वाह (विशाल कुमरावत) - भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने बड़वाह के महेश गुर्जर को खरगोन जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है|भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता एवं किसान महेश गुर्जर को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया| उनके नाम की घोषणा के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं,किसान सहित उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी| कई जगहों पर उनका स्वागत किया गया|
गुरुवार को ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष लक्षमण काग ने अपनी टीम के साथ सिरलाय स्थित नर्सरी पर जिलाध्यक्ष महेश गुर्जर जी का पुष्पहार से स्वागत करके मुंह मीठा करवाया|इस साथ ही कार्यकर्ताओ ने कई जगह स्वागत किया|इस दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण काग,मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा,मंडल उपाध्यक्ष श्याम रावत,अमरसिंह पंवार,मंडल मंत्री राजेश केवट,विनोद काग,यशवंत सेप्टा,राजेन्द्र खांडे,चमन गुर्जर,जगदीश सोनतले सहित कार्यकर्ता मोजूद थे|
*दैनिक आजतक 24 अखबार से जुड़ने के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770*