बिरसा मुंडा जयंती मनाई
राजोद (रामलाल सगित्रा) - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजोद द्वारा द्वारा जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में बिरसा मुंडा जयंती की पूर्व संध्या पर भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा जी को याद किया ।
जिसमें नगर सहमंत्री अमन कावलिया ने बताया कि भगवन बिरसा मुंडा जी ने अपना समस्त जीवन जनजातियों व वंचित वर्गों को समर्पित किया ,जिनकी वे बुलंद आवाज़ बन उभरे ,जिनके देश समर्पण के आगे अंग्रेज़ भी धराशायी हुए । जनजाति समाज के विकास में भगवान बिरसा मुंडा जी ने अहम भूमिका निभायी है। इस दौरान नगर अध्यक्ष अर्जुन मदारिया, अमन कावलिया,भानु मेहता, आशुतोष सरा, अंकित कावलिया,नारायण कांकर,शिवम राठौड़, शुभम कावलिया,पुनीत दहिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*दैनिक आजतक 24 अखबार से जुड़ने के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770*
0 Comments